Asha Bhosale Death: बॉलीवुड की फेमस सिंगर आशा भोसले को शनिवार को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद आज सिंगर का निधन हो गया है। उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल के ICU में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने आखिरी सांस ली। आशा ताई की उम्र 92 साल थी। उन्होंने हिंदी, बंगाली, मराठी समेत कई भाषाओं में 1200 हजार से ज्याद हिट गानों को अपनी आवाज दी है।
[14:40, 12/04/2026] Pankaj Kanti: आशा भोसले भारतीय संगीत इतिहास की सबसे मशहूर गायिकाओं में से एक हैं। सात दशकों से अधिक के शानदार करियर में उन्होंने लगभग हर भाषाओं और शैलियों में हजारों गाने गाकर दर्शकों का दिल जीता हैं। उन्होंने आर. डी. बर्मन जैसे दिग्गज म्यूजिशियन और सिंगर के साथ मिलकर कई सदाबहार गाने दिए हैं।[14:41, 12/04/2026] Pankaj Kanti: आशा भोसले ने अपना पहला गाना मराठी फिल्म 'माझा बल' (1943) के लिए रिकॉर्ड किया था। उन्होंने बॉलीवुड फिल्म 'चुनरिया' (1948) में 'सावन आया' से फेम पाई। सिंगर ने अभिनय में भी हाथ किस्मत आजमाई। 2013 में, आशा भोसले ने 'माई' नामक एक मराठी फिल्म में काम कर लोगों का दिल जीत लिया था।
आशा ताई ने न केवल गायन में हुनर दिखाया, बल्कि एक बेहतरीन खाना बनाने का भी हुनर रखती हैं। दुबई और कुवैत के उनके कई रेस्तरां हैं। हिंदी के अलावा, उन्होंने कुल 20 भारतीय और विदेशी भाषाओं को गानों को अपनी आवाज दी हैं। आशा भोसले ने बॉलीवुड के कई फेमस संगीतकारों के साथ काम कर चुकी हैं। इस सूची में शंकर-जयकिशन, सचिन देव बर्मन, आर.डी. बर्मन, ओ.पी. नैयर, इलैयाराजा, बप्पी लाहिड़ी और ए.आर. रहमान जैसे बड़े नाम शामिल हैं।
आशा भोसले को अपने करियर में कई सम्मान पाए हैं। इनमें बेस्ट सिंगर के लिए 7 फिल्मफेयर पुरस्कार और एक लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से उन्हें नवाजा गया हैं। इसके अलावा, उन्हें साल 2000 में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार और 2008 में पद्म विभूषण जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कार भी दिए जा चुके हैं।